Qutub Ansari / Sat, Oct 19, 2024 / Post views : 92
रईस खान
मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा नगर पंचायत के मुख्य बाजार में काफी दिनों से घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त गर्भवती महिला को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया । जहां चिकित्सकों की जांच मे पता चला कि अभी इस महिला के प्रसव का समय पूरा नहीं हुआ है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी मनु शर्मा द्वारा अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी गई । इस संबंध में पूछे जाने पर व्यापारी प्रदीप गोंड, संजय मद्धेशिया,अमन कुमार ने बताया कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है । जिसके पेट में बच्चा पल रहा है । यह महिला आज काफी परेशान दिख रही थी । जिसके लिए हम सभी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह को जानकारी दी थी । जिसका संज्ञान लेते हुए महिला को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया था । जहां प्रसव का समय पूरा न होने की जानकारी दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन