Qutub Ansari / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 89

नानपारा/बहराइच l सआदत इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा निशा शुक्ला शुक्रवार को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत बनी 1 दिन की एसडीएम छात्रा ने फरियाद लेकर आए लोगों की समस्या सुन कर कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आपको बता दें की प्रदेश सरकार की ओर से बालिका सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को अधिकारी बनाया जा रहा उसी के तहत शुक्रवार को 11 बजे एसडीएम कार्यालय नानपारा पहुंचकर सआदत इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली मैनहिया गांव निवासी निशा शुक्ला पुत्री नरेंद्र शुक्ला को एक दिन का एसडीम बनाया गया। एसडीएम की कुर्सी पर बैठते ही छात्रा ने महिला और पुरुष फरियादियों की समस्या सुनी। साथ ही जमीन से संबंधित मामले राजस्व और उत्पीड़न से जुड़ी समस्या पुलिस को निपटाने का निर्देश दिया। एक दिन की एसडीएम बनी निशा काफी खुश दिखी। इस अवसर पर नानपारा के एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन