Qutub Ansari / Wed, Oct 9, 2024 / Post views : 93

अशोक सोनी
जरवल/बहराइच।जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को लाठी डंण्डो से पीट कर अधमरा कर दिया। परिजन गंभीर हालत में महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां तीन दिनों से महिला का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है। दबंग खुलेआम घूम रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम उपधी निवासी नसरुद्दीन की शादी परसा गांव में हसन की लडकी मोहसिना के साथ तीन साल पहले हुई थी। गांव में पैतृक जमीन व घर के बंटवारे को लेकर उसकी भाभी आलमा पत्नी गुड्डू से विवाद चल रहा है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ करीब 15 दिनों से अपने ससुराल परसा मे रह रहे है। 6 अक्टूबर को रात्रि करीब 9 बजे उसकी भाभी आलमा के कहने पर ननकू, सायरा, शरीफ जो उसकी भाभी के रिस्तेदार है, ने मेरी पत्नी मोहसिना को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा से मार पीट कर अधमरा कर दिया,और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से महिला को काफी चोटे आईं। गम्भीर हालत में महिला को इलाज सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और उसे धमकी दे रहे है कि तुम हमारा कुछ नही कर पाओगी, तुमको जान से मार देगें।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद के अधीक्षक डा. कुंवर रीतेश ने बताया कि तीन दिनों से महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।महिला के कमर, पैर में चोटे आई है,ब्लीडिंग की समस्या है,जिससे महिला को मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है। थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि ननकू, सायरा,शरीफ और आलमा के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। दबंगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन