Qutub Ansari / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 91

बहराइच l जिले के मिहपुरवा ब्लॉक में गॉव बलाईगांव में इरफान खान के खेत पर सवाना सीड्स द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया था। गोष्ठी के दौरान इरफान खान द्वारा अपने खेतो में मेहनत, लगन और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक एकड़ भूमि में 120-125 दिनों के अंदर में 36 क्विंटल प्रति एकड़ धान पैदा कर रिकॉर्ड बनाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उनका कहना है कि उनकी आय को दोगुनी करने में सवा 7501 धान का बहुत ही बड़ा महत्व है स्थानीय किसान और वितरक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं l किसान इरफान खान ने बताया कि धान में अगर थोड़ा और मेहनत करते तो और ज्यादा पैदावार होती और साथ ही साथ यह भी कहा कि अगले वर्ष इसको और ज्यादा एकड़ में लगाऊंगा l उन्होंने बताया कि धान की बुवाई के समय सवाना सीड्स के प्रतिनिधि गुरुचरण सिंह उनसे बाबा खाद बीज़ भंडार के प्रोपराइटर फजलू के कहने पर मुलाकात किया और उनको यह सवा 7501 बीज के किस्मो के बारे में बताया और लगाने को दिया l हमारे संवाददाता से बात करते वक़्त सवाना सीड्स के जोनल सेल्स मैनेजर मलय मिश्रा ने बताया कि हमारे पास यह सवा 7501 धान का बीज तराई के इलाके के लिए बहुत ही उपयोगी हैं और तराई के किसानो कि प्रधानमंत्री के मन की बात किसान की आय दोगुनी को साकार करती सवाना सीड्स इसके लिए प्रतिबद्ध हैं l उन्होंने बताया कि फसल कि खास बात यह हैं अन्य सीड्स कि अपेक्षा वजनी बाली, हर कल्ले में बाली और शुरू से हरी पत्तियां और गिरने के प्रति सहनशील ही इसकी ज्यादा पैदावार देती हैं तथा कम पानी और कम रोग आदि भी इसको अलग बनता हैं l सवा 7501 तराई में आस पास के ज़िलों में भी सवा 7501 बीज के बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं l सवाना सीड्स के लिए धान ही उनकी दुनिया है और यह प्रजाति लगातार कई वर्षो से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन