Qutub Ansari / Sat, Oct 5, 2024 / Post views : 120
बहराइच l जनपद बहराइच के शकुंतला मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट उन्नैशा बहराइच में बी ए के विधार्थियो को उनकी निरंतर उपस्थिति को देखते हुए कालेज प्रबंधक ने बैग देकर उन्हें सम्मानित किया।महाविधालय प्रबंधक ने कहा की बच्चे ज़ब निरंतर कालेज आते हैं तो उनकी भविष्य के साथ साथ कालेज में भी रौनक आती है छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थित से अध्यापकों का भी मनोबल बढ़ता है। बैग वितरण की दर दृष्टि को देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय चौधरी ने कहा की छात्र एंव छात्राओं के अंदर पढ़ाई को लेकर व उपस्थिति को लेकर उत्साह बढ़ेगा। इस मौके पर महाविधालय के सभी प्राध्यापकगण पूर्ण मनोयोग के साथ उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन