Qutub Ansari / Wed, Mar 6, 2024 / Post views : 118
नानपारा/बहराइच l लोक निर्माण विभाग अंतर्गत आने वाला नानपारा- लखीमपुर मुख्य मार्ग पिछले तीन वर्षों से बद हाल है, जहां पर मार्ग खराब है उसी के सामने इंडियन बैंक एवं हड्डी का अस्पताल है जहां पर लोगों का दिन भर आना-जाना रहता है l इस मार्ग पर वर्षा होते ही जल भरा हो जाता है सड़क के गड्ढों में फंसने से कई बार यहां पर गिरने से लोग चोटें खा चुके हैं l हाथ पैर टूट गए हैं l लोगों ने प्रदर्शन भी किया l इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा l बार-बार इस गड्ढे में ईट के रोडे डालकर विभाग अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है l जर्जर इस मार्ग पर निकलने से लोग डरते हैं और आसपास से घूम कर जाने को मजबूर होते हैं । पिछले वर्ष जब प्रदेश के लोग निर्माण मंत्री का आगमन बहराइच हुआ था l उन्होंने कहा था एक महीने में गड्ढा युक्त सड़कों को सही कराया जाए l परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ l इस संबंध में स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा है l इनमें राजू एडवोकेट भी शामिल हैं l शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग ने राजू को उत्तर दिया है कि मई 2024 तक खराब सड़क को बनवा दिया जाएगा, परंतु अभी तक काम नहीं दिखा है ।
इस संबंध में स्थानीय विधायक रामनिवास वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टेंडर हो गया है l जल्द ही नाला और सीसी रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन