( फैजान )कैसरगंज/बहराइच l मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कंचन कान्वेंट स्कूल की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को विद्यालय के प्रबंधक एम श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया । यह रैली विद्यालय परिसर से निकलकर विद्यालय के निकट की गलियों में भ्रमण किया तथा पहले मतदान फिर जलपान तभी बनेगा देश महान के नारे भी लगाये। विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर इंजीनियर अगम स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं विद्यालय के वाहनों पर मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर लगाए गए हैं तथा अभिभावकों को भी बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए जिससे लोकतंत्र और मजबूत हो सके। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एसके सिंह, मोहम्मद माजिद, प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक विजय मिश्रा, उमाशंकर यादव, मोहम्मद नसीब, अबरार अहमद, राजेश मिश्रा,सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।