( संतोष मिश्रा )नानपारा तहसील/बहराइच। मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक मतदाता जागरूकता एवं नशा उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट डॉयरेक्टर एस पी सिंह ने कहा कि हमें निर्भय होकर मतदान करना है। किसी के लालच या बहकावे में नहीं आना है जिससे कि एक पारदर्शी सरकार हमें मिले। इसी क्रम में समाजसेवी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि सभी को मतदान रूपी पर्व में अपना वोट देना चाहिए। समाजसेवी बद्री सिंह ने युवाओं का आवाहन किया कि आप सभी देश के कर्णधार हैं, आप सभी मतदान करें और लोगों को प्रेरित भी करें। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से दस्तगीर शाह, दुर्गेश वर्मा, मो वसी, राजेश सिंह, केशवराम शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के बुद्धि जीवी उपस्थिति रहे।