Qutub Ansari / Mon, Mar 18, 2024 / Post views : 102
गांव - गांव रामोत्सव मनाएंगा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल - संदीप कुमार विभाग उपाध्यक्ष
( कृष्णा पाण्डे ) मिहींपुरवा/बहराइच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह मंत्री बृजेश पाण्डेय के सानिध्य मे बहराइच मे स्थित मैदानी बाबा मंदिर मे जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे रामोत्सव, आगामी लोकसभा चुनाव, बजरंग दल परीक्षण वर्ग, दुर्गा वाहिनी परीक्षण वर्ग आदि व संगठन के विस्तार पे चर्चाएं की गई। जिसमे महिलाओं व युवाओं को एक - दूसरे से जोड़े रखने वाले कार्यक्रम जिसे होली मिलन आदि को अधिक प्रबलता से किया जाना आपेक्षित हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिर्फ एक संगठन नही हैं, बल्कि पूरे सनातन समाज को जोड़े रखने वाली सबसे बड़ी संस्था हैं। इस मौके पर श्यामता जी (धर्म प्रसार प्रमुख अवध प्रांत), राम कुमार सोनी (सह समरसता प्रमुख), डॉ० राकेश दुबे (विभाग अध्यक्ष), संदीप सिंह (विभाग उपाध्यक्ष), तरुण सिंह (जिला अध्यक्ष), बृज किशोर (जिला मंत्री), अजय सिंह (जिला कार्याध्यक्ष), हेमलता श्रीवास्तव (विभाग मातृशक्ति संयोजिका), दिव्या सिंह जी ( दुर्गा वाहिनी), प्रवीन श्रीवास्तव (जिला समरसता प्रमुख), रणधीर सिंह (जिला उपाध्यक्ष), बृजेश जी (जिला सह संयोजक), डॉ० शुभम मिश्रा (जिला सुरक्षा प्रमुख), अमर शुक्ला (जिला गौ रक्षा प्रमुख), कृष्णा पाण्डेय (प्रखंड मीडिया प्रभारी बजरंग दल मिहींपुरवा), राम सिंह (प्रखण्ड संयोजक बजरंग दल मिहींपुरवा) आदि लोग उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन