Qutub Ansari / Sat, Mar 30, 2024 / Post views : 95
नानपारा तहसील/बहराइच। बीजेपी लोकसभा बहराइच प्रत्याशी डाo आनन्द गोंड का क़स्बा बाबागंज मे विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बहराइच लोकसभा बहराइच के युवा प्रत्याशी डाo आनन्द गोंड ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। यात्रा के नानपारा होते हुए कस्बा बाबागंज पहुंचने पर प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा व उनके सैकड़ों समर्थको द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डाo आनंद गौड़ का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रधान फौजदार वर्मा व उपस्थित जन समूह द्वारा जय श्री राम के नारों के साथ भाजपा प्रत्याशी को जीत की शुभकामनायें दी गईं। इस दौरान विधायक रामनिवास वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, सहकारिता चेयरमैन घनश्याम सिंह, भाजपा नेता बेचेलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, पहलाद वर्मा, डॉ रतनलाल अग्रवाल, मुन्नालाल, राकेश, अनिल, दिलीप, विजय, मनोज, संतोष मिश्रा, रामबरन वर्मा, पवन वर्मा, अमर वर्मा, विष्णुदेव चौरसिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन