Qutub Ansari / Thu, Mar 21, 2024 / Post views : 97
कैसरगंज/बहराइच l कोतवाली कैसरगंज से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टॉप पर दो लोगों में मारपीट हो गई l एक पक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार बस स्टॉप पर खड़े कुछ लोगों से वार्ता कर रहे थे, इसी बीच दूसरा पक्ष अजीत सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य कंडैला गढ़ी दो लोग अपनी गाड़ी से उतरकर दोनों लोगों में कुछ कहा सुनी हुई l उसके बाद आपस में मारपीट हो गई l फिर द्वितीय पक्ष ने विजय सिंह की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए l इतने में ही पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई l मौके पर शांत व्यवस्था बरकरार है l पुलिस पूरे कस्बे में भ्रमण कर रही है और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है l
विज्ञापन
विज्ञापन