( शकील अंसारी )नानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा अंतर्गत सरयू नहर ग्राम बसहरी के निकट दो मोटरसाइकिल सवारों की आपसी टक्कर हो गई जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नानपारा पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नानपारा नगर का मामला होने के नाते अध्यक्ष अब्दुल वाहिद व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहेल अहमद सहित भाई संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि घसियारन टोला नानपारा में राजू बूट हाउस का कारोबार करने वाले अरशद राजा उर्फ़ ताजू तगादा वसूलने के लिए रुपईडीहा गए हुए थे और बाइक से शाम 7:00 के बाद नानपारा आ रहे थे इसी बीच सामने से आ रहे हैं रघुपुरवा गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा पुत्र सरवन वर्मा व उसका साथी अरुण वर्मा पुत्र राम सुहावन दोनों की गाड़ी टकराने से दोनों सवालों को व्यापक चोट लगी जिसके कारण ताजू 35 वर्ष व सुरेंद्र 20 वर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि अरुण वर्मा 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ है घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है तथा मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।