Qutub Ansari / Tue, Mar 12, 2024 / Post views : 159
बहराइच l जिले के बहराइच सीतापुर हाईवे के रमपुरवा चौकी के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की मेडिकल कॉलेज लाए जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान सांसे थम गई। बाइक सवार किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। हरदी थाने के बहराइच सीतापुर हाईवे के रमपुरवा चौकी के पास सोमवार रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दरगाह थाने के सालारपुर के लोनियनपुरवा निवासी 50 वर्षीय निरहु पुत्र बाबूराम, मटेरा थाने के ऐलासपुर भगवानपुर निवासी 18 वर्षीय अमरेन्द्र पुत्र चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। राहगीरों ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर अमरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। कुछ समय बाद निरहु की भी मौत हो गई। परिजन जब मेडिकल कालेज पहुंचे तो मौतों की जानकारी मिलते ही हाहाकार मच गया। नगर कोतवाली पुलिस ने लाशों को मर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन