( रईस खान )मिहींपुरवा/बहराइच l प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गाजे बाजे के साथ खाटू नरेश बाबा श्याम की झांकी को पूरे मिहींपुरवा नगर में में घुमाया गया । जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और तरह-तरह के भजनों पर थिरकते नजर आए । इस निशान यात्रा खाटू श्याम के मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा के साथ बाबा खाटू श्याम का निशान भी धारण किए हुए थे । शाम को भजन संध्या के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आए बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल को श्री श्याम बाबा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया । जिसमें बनारस से आई भजन गायिका पायल अग्रवाल के द्वारा गाए गए श्याम भजनों पर श्रोता भावविभोर हो गए । इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया, बाबूलाल शर्मा,रविन्द्र अग्रवाल, अमित रस्तोगी, मुन्ना मोदी, राजेश गोयल, पिन्टू मौर्य,चुनमुन , आनंद गोयल सुरेश वर्मा, समेत सैकड़ों महिलाएं सहित नगर वासी मौजूद रहे।