Qutub Ansari / Sat, Mar 30, 2024 / Post views : 106
नानपारा तहसील/बहराइच। विद्यालय प्रबंधन एवं विकास में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्षों व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबागंज में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरपी सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम,बाल अधिकार, विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन प्रक्रिया एवं कार्यकाल, विद्यालय प्रबंध समिति के वित्तीय दायित्व, विद्यालय विकास योजना,शारदा कार्यक्रम, आपरेशन कायाकल्प, सोशल आडिट, बालिका शिक्षा , निपुण भारत मिशन तथा जनपहल रेडियो कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने कहा विद्यालय के समुचित विकास के लिए विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारियों व विद्यालय स्टाफ के बीच आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता के बिना विद्यालय विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी प्रतिभागीगण प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों का सम्यक प्रयोग करते हुए विद्यालय विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस दौरान संकुल शिक्षक करूणा कृष्ण श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ वर्मा,जंगली प्रसाद,अजय कुमार, तीरथराम,अविराज सैनी, आनंद भूषण मिश्र, अरविंद वर्मा, शिक्षक शैलेन्द्र वर्मा, दिलीप कुमार,असलम, कैलाशनाथ वर्मा,अरविंद कौल, सत्यभानु पटवा, विनोद सरोज,अजय मिश्रा,अरविंद वर्मा,प्रदीप त्रिपाठी, शमीम अहमद, सालमा बेगम,गीता देवी, सहित भारी संख्या में शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन