Thu, 17 Sep 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए गठित टीमों को दिया गया सी-विजिल एप का प्रशिक्षण

Qutub Ansari / Fri, Mar 8, 2024 / Post views : 113

Share:
( कुतुब अंसारी ) बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीमों यथा फ्लाइंग स्क्वायड (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस (एसएसटी), वीडियो निगरानी (वीएसटी) व वीडियो अवलोकन (वीवीटी) दलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गये सी-विज़िल एप के संचालन तथा ई-एसएमएस के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की मौजूदगी में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीआईओ एनआईसी योगेश कुमार यादव, नेटवर्क फील्ड अभियन्ता रमन गुप्ता व संदीप द्विवेदी व अन्य द्वारा व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीम के सदस्यों को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से सी-विजिल एप डाउनलोड कराकर एप संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सदस्यों को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित अपनी विजुअल शिकायत तत्काल खींची गयी फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से सी-विजिल एैप पर कर सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जायेगा। कोई भी व्यक्ति गूगल के प्ले स्टोर में जाकर सी-विज़िल एप को डाउनलोड कर सकता हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गये एैप की निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग आफिसर्स तथा फ्लाईंग स्क्वायड दल के द्वारा की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (काल सेन्टर), सी-विजिल, शिकायत सेल, स्टैटिक एवं को-आर्डिनेशन, आनलाइन एैप (निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न सांख्यकीय सूचनाओं के आनलाइन प्रेषण) हेतु गठित टीम के जिम्मेदारान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें