Qutub Ansari / Sat, Mar 16, 2024 / Post views : 99
पाट रहे सड़क के बीचों बीच पड़े 9 से 10 फीट का गड्ढा
( कृष्णा पाण्डे ) मिहींपुरवा/बहराइच। ब्लाक मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली व ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के बॉर्डर पर बसे ग्राम खैरी पुरवा के ग्रामीणों ने स्वयं मिलकर बना रहे निकास हेतु कच्चा मार्ग। पूरा मामला इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत सुजौली व जंगल गुलरिया के बॉर्डर पर बसे ग्राम खैरी पुरवा में निकास हेतु रास्ता बाधित है जो की बाढ़ के समय पुलिया सहित पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था l इस मार्ग के बीचो-बीच लगभग 10 फुट का गड्ढा बन गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से कहा की मार्ग को दुरुस्त करवा दिया जाए, परंतु किसी ने नहीं सुना जिससे ग्रामीणों ने स्वयं के हाथ जगन्नाथ की कहावत को सिद्ध करना प्रारंभ कर दिया और कच्चा मार्ग निर्माण खैरी पुरवा के ग्रामीण मिलकर स्वयं करते नजर आए l साथ ही बड़े से गड्ढे को पाटने के लिए महिलाएं भी फावड़ा व डलिया उठाकर रास्ता निर्माण के लिए कार्य करती नजर आई l जिम्मेदारों को शर्म आना चाहिए की वह अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किस प्रकार कर रहे हैं।विज्ञापन
विज्ञापन