( फैजान )कैसरगंज/बहराइच l विकासखंड कैसरगंज के ग्राम पंचायत मतरेपुर के दर्जनो ग्रामीणो ने ग्राम प्रधान प्रीति व प्रधान प्रतिनिधि राजीव सिंह के नेतृत्व में तहसील कैसरगंज पहुंचकर कोटेदार के विरुद्ध खाद्यान्न न बांटने घटतौली करने व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र जो उप जिलाधिकारी को सम्बोधित था। नायब तहसीलदार ब्रम्हादीन यादव को ज्ञापन सौपा।ग्रामीणो ने बताया कि मतरेपुर कि कोटेदार स्वयं खाद्यान्न न बांटकर बल्कि एक अन्य व्यक्ति को गल्ला बांटने के लिए रख रखा है। जो ग्रामीणों से अभद्रता करता है तथा निर्धारित माप के अनुसार गल्ला न देकर घटतौली भी करता है जिससे गांव की जनता बेहद परेशान है। ग्राम प्रधान ने कोटेदार के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई की जाने की मांग की है।