( रईस खान)
मिहींपुरवा/बहराइच l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में निशानगड़ा व ककरहा में बाघ एवं तेंदुए के द्वारा बछिया एवं बकरी को शिकार बनाया गया है। ककरहा वन रेन्ज अन्तर्गत स्थित ग्राम चुरवा के मजरा खमरिया खालेपुरवा निवासी गोविन्द यादव पुत्र मोहन यादव के घर में बधी बछिया को घर में घुसकर उठा ले गया बाघ । घर से कुछ दूरी पर मिला बछिया का कंकाल । स्थानीय ग्रामीणों की माने तो लगभग एक सप्ताह से लगातार गांव के आसपास बाघ का आवागमन लगातार बना है । गांव निवासी गोविन्द के घर में घुसकर बछिया को बाघ उठा ले गया । लेकिन सूचना के बाद वन विभाग भी का कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा । विभाग के लापरवाह रवैय्या से लोगों में एक तरफ जहा गुस्सा है, वहीं लगातार बाघ के आबादी क्षेत्र में आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।
वहीं दूसरी तरफ निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा के कोहली गांव में सूबेदार के घर में दिवाला फांद कर तेंदुए ने घर में बंधी बकरी को अपना शिकार बनाया तथा घर के लोगों के जागने पर तेंदुए को आंगन में देखकर सहम गए तथा शोर करने लगे जिस पर तेंदुआ बकरी को जबड़े में लेकर दीवाल फांद कर जंगल की ओर भाग गया लोगों ने वन विभाग को वहां भी सूचना दी थी परंतु खबर लिखे जाने तक कोई भी वन कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। ककरहा रेंज में घटना के विषय पर बात करने के लिए रेंज अधिकारी को फोन लगाया गया परंतु फोन बजता रहा फोन रिसीव नहीं हुआ।