( फैजान )
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज में भगवान शिव विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य शिव बारात निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए, तथा भंडारे में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार की शाम राम जानकी मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर पहुची। इस शोभायात्रा का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह विसेन सभासद प्रतिनिधि हिमांशु सिंह, व डॉ. अरविंद सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह मौजूद रहे। इस कार्यक्रम मे शोभायात्रा में भगवान शिव की झांकियां भी निकाली गई। नगर वासियों ने पुष्प वर्षा करके भगवान शिव की पूजा व आरती उतारी। पूरा कैसरगंज हर हर महादेव के नाम से गुंजायमान हो गया । इस दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए और कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर, मुस्तैदी से जुटे रहे।इस मौके पर पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, बद्री बाबा, बिन्नू सिंह,शक्ति यज्ञसैनी, राहुल फूलआर्ट, आयुष यज्ञसैनी, रवि सोनी,, जनमेजय गुप्ता, पवन सोनी, डा0दयाराम यादव, उमा प्रताप सिंह , आदि श्रदालु गण मौजूद रहे।