( संतोष मिश्रा)बहराइच। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I के द्वारा गुरुवार को 11:00 बजे सीमा चौकी मुन्शिपुरवा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये गए दो माह के बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा टेलरिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागियों में प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का शुभारंभ क्रमशः रुपईडिहा तथा संतलिया में दिनांक 13.01.2024 को किया गया था। जिसमे सीमावर्ती क्षेत्र के कुल 72 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान डॉ उमाशंकर वैश्य चेयरमैन नगर पंचायत रुपईडिहा, पंकज साहू वनाधिकारी अब्दुल्लागंज रेंज, आलोक कुमार मौर्या आई बी, पार्थ सारथी रॉय उप कमान्डेंट 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के साथ साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण एवं बल कर्मी उपस्थित थे। प्रमाण-पत्र वितरण के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने एसएसबी द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण, छात्र-छात्राओं के लिए नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना एवं प्रशंसा की। पार्थ सारथी रॉय कार्यवाहक कमान्डेंट ने बताया की सशस्त्र सीमा बल का उद्देश्य न केवल देश की सुरक्षा करना है अपितु देश के नागरिकों की सेवा करना उनकी सहायता करना तथा उनमें सामाजिक चेतना का विकास करना भी है।