Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 96
विशेश्वरगंज/बहराइच l थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पुरैना के मजरा राजा पुरवा में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों से हाथ साफ कर लिया। ज्ञातव्य हो अभी कुछ दिनों पूर्व पुरैना बाजार में ही अज्ञात चोरों द्वारा दो ज्वैलर्स की दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की नकदी व आभूषणों से हाथ साफ किया था। जिसमे अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।चोरी की इस घटना से पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे है। पीड़ित मनीराम ने बताया कि लड़के की शादी हेतु उसने डेढ़ लाख रु उधार लिया था ,तथा शादी हेतु बनवाए गए गहने भी घर में रखे थे,जिसे चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पी आर वी पुलिस को सूचना दी गई । खबर लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन