( कृष्णा पाण्डे )मिहींपुरवा/बहराइच। कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे ग्रामीण क्षेत्रों मे तेंदुए का आतंक जारी हैं। सुजौली रेंज अंतर्गत चफ़रिया बाज़ार मे अनीशा पत्नी सलाम के घर मे बीती रात तेंदुए ने हमला कर बकरी को अपना निवाला बना लिया। जिससे ग्रामीणों मे डर का माहौल बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी तथा ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से बचने हेतु जागरूक भी किया।