( सिराज अली कादरी )कैसरगंज/बहराइच l तस्वीरे सच बोलती है जनाब, यह तस्वीर है अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ऐनी टोल प्लाजा कैसरगंज पर बने शौचालय की l व्यवस्था तो यह है की वहां पर इंसान तो छोड़ जानवर भी शौच जाना नहीं चाहेंगे l अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग से हजारों गाड़ियों का 1 दिन में आवागमन होता है l सभी गाड़ियों से लाखों रुपए टोल टैक्स वसूले जाते हैं , लेकिन फिर भी यात्रियों की सुविधा के लिए कोई ध्यान नही है l टोल प्लाजा पर बने शौचालय का तो अजब गजब हाल है कि यहां पर कमरे में कैद शौचालय की फोटो में दिख रहे जो हालात है वह बेहद बत्तर है l और टोल के संचालक की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं किया जा रहा है l