( कुतुब अंसारी )बहराइच l थाना रामगांव इलाके के सोहारवा स्थित नानपारा बहराइच पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो और छोटा हाथी की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में जा गिरी, वही छोटा हाथी पलट गया। इस हादसे में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें से बोलेरो सवार रानीपुर के गोबराहा गांव निवासी 65 वर्षीय सालमा की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामगांव थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया l हाईवे पर पलते हुए छोटा हाथी को सीधा खड़ा कर सड़क से हटाया गया ताकि आवागमन आए सुचारू रूप से जारी हो सके।