Qutub Ansari / Mon, Mar 18, 2024 / Post views : 98
फखरपुर/कैसरगंज बहराइच l आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए कैसरगंज थाना परिसर में एक शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र गौड़ ने तथा संचालन प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने किया। इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्म गुरुओं समेत दोनों समुदायो के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारियो ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीओ रूपेन्द्र गौड ने कहा कि त्योहार दिलों को जोड़ने का काम करते हैं l इसलिए हम सभी को त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। किसी के साथ ऐसा कोई व्यवहार न करें जिससे किसी को कोई आपत्ति हो। यदि आप खुशी व शांति से त्योहार मनाएंगे तो प्रशासन आपकी मदद करेगा एवं आपकी खुशियों में शामिल होगा। लेकिन यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा की होली दहन को लेकर यदि कोई विवाद हो तो पहले ही अवगत करा दें। पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर समस्याओं का जायजा ले रही है। त्यौहार के दिन कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। की इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन,बीडीओ सत्य प्रकाश पाण्डे,अधिशासी अधिकारी शिवम द्विवेदी, मौलाना खालिद, उमाकांत मिश्र,रोहित मौर्या, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन