Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: सौतेले पिता ने गला काट कर अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट

Qutub Ansari / Sun, Mar 31, 2024 / Post views : 93

Share:
( कुतुब अंसारी )

बहराइच l शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी एक सफाई कर्मी ने पत्नी के ड्यूटी पर जाते ही अपनी सौतेली बेटी और पुत्र का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद अपने गले पर भी चाकू से वार किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी और एएसपी नगर ने निरीक्षण किया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी पिंकी पत्नी राजा वाल्मीकि सफाई कर्मी है। पिंकी के पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। जिस पर पिंकी ने जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला मीरगंज निवासी संतोष पुत्र बंशी लाल से विवाह किया है। पिंकी को पहले पति से तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह आठ बजे पिंकी सफाई के लिए नगर पालिका ड्यूटी के लिए चली गई। जबकि उसका पति और बच्चे घर पर थे। सुबह नौ बजे पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी रिया उर्फ तानी (15) बेटे पूरन वाल्मीकि पर चाकू से गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे रिया घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद रिया के सौतेले पिता ने अपने गले पर चाकू से वार किया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में सुबह 9.25 बजे भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। सुबह 11 बजे किशोरी की मौत हो गई। जबकि किशोरी के भाई का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में मौजूद लड़की के मामा रवि का कहना है कि परिवार का मामला है। लेकिन हमला क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं अपने एक बेटे पर पिता ने कोई हमला नहीं किया। इसको लेकर भी सवाल उठ रहा है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, कोतवाल मनोज कुमार पांडे और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद केस दर्ज किया जायेगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सौतेले पिता के हमले में घायल लड़की और उसके भाई को उसके मामा लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने इमरजेंसी ओटी में सर्जन डॉक्टर सौरभ अग्रहरी, डॉक्टर रविकांत ईएनटी सर्जन, शिव मदन जेआर सर्जरी, डॉक्टर रंजीत, फार्मसिस्ट विवेक सिंह की टीम ने आपरेशन कर इलाज शुरू हुआ। ट्रीटमेंट होते ही एक घंटे में मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही रिया की मां पिंकी जिला अस्पताल पहुंच गई। उसका कहना है कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनका इलाज दो साल से चल रहा है। शायद इसी के चलते हमला किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें