Qutub Ansari / Tue, Mar 19, 2024 / Post views : 107
नानपारा/बहराइच l कैलाश रमोला कमांडेंट, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत 59वीं वाहिनी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सलारपुर परिसर में भारत- नेपाल सीमा पर बसे गांवों के ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम - घुमनाबारु के टीम विजय रही साथ ही कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क खेल सामग्री (बल्ला, गेंद, फुटबॉल, नेट, वॉलीबॉल एवं कैरमबोर्ड) का वितरण किया गया l जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के 14 स्कूलों/सामुदायिक केन्द्रों एवं क्लबो के लगभग 3600 छात्र/छात्रओं एवं ग्रामीण युवा लाभान्वित हुए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र सहायक कमांडेंट ने सीमा पर सुरक्षा के साथ- साथ एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों मे चलाये जा रहे सामाजिक व जन उत्थान कार्यो के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए बताया कि एस.एस.बी. का मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा और बन्धुत्व है । सरकार के आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल हर क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को मदद एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण कराती आ रही है जिससे सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण युवा व्यवसाय कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे । इस कार्यक्रम के दौरान टी. स्टोबदन, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (सा.) देश राज सिंह, श्रीप्रसाद ग्राम प्रधान सलारपुर व अन्य बल कार्मिक समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक व सीमावर्ती गांवों के युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन