Qutub Ansari / Thu, May 2, 2024 / Post views : 92
रूपईडीहा/बहराइच । सीमा से सटे नेपालगंज के रास्ते भारतीय सीमा रूपईडीहा में तस्करी का सामान लाते समय साइकिल सहित लाइटर की खेप को एसएसबी के जवानों ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सौरभ रंजन ने बताया कि बुधवार को सुबह पगडंडी के रास्ते साइकिल पर लाद कर 22 कार्टून लाइटर को नेपाल से भारत लाते समय बीओपी क्षेत्र के पास चार साइकिल पर लदे सामान को पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवकों की पहचान अकबर अली,इरसाद,नीरज व मो हासिम निवासी जमुनहा राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए उक्त व्यक्तियों एवं चारों साइकिल पर लदे सामान को रूपईडीहा कस्टम के हवाले कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन