Qutub Ansari / Mon, Mar 18, 2024 / Post views : 43
मिहीपुरवा/बहराइच l आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु भारत-नेपाल सीमा पर 59वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के नेतृत्व में एसएसबी के सभी समवाय द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में सहायक कमांडेंट गौतम शर्मा को आसुचना मिलने पर डी समवाय बलाईगाँव तथा पुलिस स्टेशन मोतीपुर के द्वारा संयुक्त रुप से मिडकिया गाँव से आगे पुलिया के पास नाका लगाकर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा एक हौंडा शाइन मोटरसाईकिल के साथ सुनील कुमार, पिता-शंकर, गाँव-पुरैना को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह बलाईगांव से पुरैना लें जाकर शराब बेचता है तथा पैसे कमाता है। उक्त व्यक्ति को आबाकारी एक्ट के तहत मोतीपुर पुलिस स्टेशन में करवाई हेतु सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में एसएसबी के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र पाल, सहायक उपनिरीक्षक श्यामल लश्कर, मुख्य आरक्षी जाधव दीपक, श्याम दास तथा पुलिस दल के उपनिरीक्षक अश्विनी पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र राव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन