Qutub Ansari / Sat, Mar 23, 2024 / Post views : 104
फखरपुर/बहराइच l शुक्रवार देर रात्रि करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल से घर आ रहे बहन भाई व एक अन्य साथी को कार ने रौंद दिया जिसमें बहन रजनी पाठक की मौके पर मौत हो गई l जबकि बाइक सवार भाई विष्णु पाठक पुत्र गणेश पाठक उम्र करीब 20 वर्ष व विष्णु का दोस्त आशीष गौड पुत्र संतोष गौड़ निवासी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम बसंता गजाधरपुर थाना फखरपुर गम्भीर जख्मी हो गए l मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुचाया l बीती शाम इमामगंज पाठक पुरवा अपने बहन के यहाँ छोटी बहन को लेने गए विष्णु व इनका साथी आसीस देर रात घर वापस आ रहे थे। कि कैसरगंज की तरफ से जा रही वाहन संख्या UP51AK2698 महिंद्रा TUV300 गाड़ी ने मोहम्मदपुर शिवराजपुर थाना फखरपुर के नेशनल हाईवे पर सामने बहराइच की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को ठोकर मार दी, जिसमे तीनो बाइक सवार गम्भीर जख्मी हो गए थे। जिनको एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुँचे एस आई बिंदेश्वरी यादव ने बताया क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं घायलो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन