Qutub Ansari / Sat, May 4, 2024 / Post views : 116
जरवल/बहराइच। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब समाजवादी पार्टी के विधानसभा क़े अध्यक्ष रहे गणेश पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह करनैलगंज पहुंचे थे। भाजपा प्रत्याशी के समक्ष सपा के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष गणेश कुमार पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी ने श्री पाण्डेय को फूलों की माला पहनकर भारतीय जनता पार्टी मे स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन