Qutub Ansari / Sat, Mar 23, 2024 / Post views : 106
नानपारा/बहराइच l श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर में श्री श्याम मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल पाठ की कथा सुनाते हुए बर्बरीक व अहिल्यावती के प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए बर्बरीक के युद्ध मैदान में अपनी माता से जाने की हठ करते हुए सुनाया.. हंस करके बोले बर्बरीक माता के कान में मैया तू मुझको भेज दे रण के मैदान में हारे का दूंगा साथ देता हूं मैं वचन मैया को क्यों न गर्व हो ऐसी संतान पर ऐसे मनमोहक प्रस्तुति पर सारा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा l
पाठ के बाद मंदिर परिसर में श्याम प्रेमी दिल्ली की निधि सर्राफ ने अलवर से खाटू श्याम प्रभु का पच्चीस किलो का केक मंगवाकर मंदिर परिसर में केक काटा गया तथा मंदिर में फूल, इत्र और केसर की श्याम प्रेमियों द्वारा होली खेली गई जो आकर्षण का केंद्र रही । इस मौके पर जयपुरिया स्कूल प्रबंध समिति व मंदिर समिति ने संयुक्त रूप से सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकारिता के लिए लोगों को सम्मानित किया । जिसमें मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल संरक्षक मंडल के अजीत भीमराजका निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सत्य प्रकाश गुप्ता, जयपुरिया स्कूल के प्रबंधक आनंद कुमार पोद्दार ,प्रतीक अग्रवाल, व मंदिर समिति के संरक्षक मंडल के राजेश भीमराजका, नरेश चंद्र हमीरवासिया, अजय टेकडीवाल, दिनेश शाह , राजेंद्र मनीरामका, सुरेश गोयल आदि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश गोयल , राजेंद्र प्रसाद मनीरामका , ओमप्रकाश पोद्दार , नरेश चंद्र अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, प्रदीप मनीरामका, आशीष खेमका आनंद अग्रवाल, नितीश अग्रवाल,चमन चौरसिया, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन