( रईस खान)
मिहींपुरवा/बहराइच l तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा भगड़िया (गौरा पिपरा) चौराहे पर दिलीप कुमार पुत्र गुड्डू निवासी ककरहा दुकान पर छप्पर चढ़ाने के लिए बांस लग रहा था कि ऊपर से गुजर रहे 11000 की लाइन में टच हो जाने से दिलीप कुमार पुत्र गुड्डू उम्र 28 वर्ष बुरी तरह झुलस गया l लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया l पुलिस को सूचना हुई कोतवाली प्रभारी मुर्तिहा अमितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दिलीप के पिता गुड्डू के द्वारा सूचना मिली है कि छप्पर चढ़ाने के दौरान 11000 की लाइन से बांस टच हो जाने पर करंट लग गया जिससे वह काफी झुलस गया है l हम उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया l पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l मौके पर तहसीलदार अंबिका चौधरी राजस्व निरीक्षक ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।