( संतोष मिश्रा )
बहराइच। वर्तमान वनस्पति सर्वेक्षण को लेकर बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ की वैज्ञानिक डॉक्टर ने अब्दुल्लागंज वन रेंज पहुंच कर वनस्पतिक सर्वेक्षण किया और कई जानकारियां जुटायी। बीते शुक्रवार को बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा अब्दुल्लागंज रेंज में छपरतली तालाब में वर्तमान वनस्पति सर्वेक्षण और पुराजलवायु के सैंपल लिए गए। इस दौरान बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान की वैज्ञानिक डॉक्टर अंजली त्रिवेदी द्वारा अब्दुल्लागंज के विभिन्न क्षेत्रों का वनस्पतिक सर्वेक्षण किया गया और महत्त्वपूर्ण जानकारियां जुटायी गयीं। जलवायु परिवर्तन का वनस्पतियों और मृदा पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसका अध्ययन करने हेतु संस्थान वैज्ञानिक डॉक्टर अंजली त्रिवेदी द्वारा सैंपल भी इकट्ठे किए गए। इस अवसर पर अब्दुल्लागंज वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू सहित डिप्टी रेंजर शंभू यादव, वन दरोगा सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।