( संतोष मिश्रा )
नानपारा तहसील/बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने तथा विद्यालयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबागंज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्व में विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। तीन चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय तथा लिखित परीक्षा के माध्यम से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 100 बच्चों का चयन शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया, तथा सर्वश्रेष्ठ दस बच्चों का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता हेतु किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन में एआरपी सुनील कुमार, निर्मल शुक्ला, शिक्षक संकुल त्रिलोकी नाथ वर्मा, अखिलेंद्र सिंह, सुबोध कुमार ,राहुल कुमार सोनी, रामेश्वर दयाल, पवन कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, ज्ञान प्रकाश, आशीष कुमार, राहुल श्रीवास्तव संदीप केसरवानी, शैलेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार , अभिषेक कुमार मौर्य, चंद्रेश प्रताप पाठक, करूणा कृष्ण श्रीवास्तव, अजय कुमार, विनोद कुमार सरोज, सुशील कुमार, आदि का सराहनीय योगदान रहा।इस मौके पर अरविन्द वर्मा, वैभव सिंह विशेन, जीतेन्द्र शर्मा, आलोक वर्मा, श्रवण कुमार, शमीम अहमद, विनय सिंह, उपस्थिति रहे।