Qutub Ansari / Sun, Mar 17, 2024 / Post views : 96
नानपारा तहसील/बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सेवा क्षेत्र की शिक्षा के अंतर्गत जनपदीय संस्कार केंद्र शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन सत्र में योगेश जी सेवा शिक्षा संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, राघव जी सेवा शिक्षा सहसंयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, प्रबंधक डॉ उमाशंकर वैश्य अध्यक्ष नगरपंचायत रुपईडीहा, दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्राचार्य अनुज सिंह, नगर अधिशासी रुपईडीहा अधिकारी रंग बहादुर सिंह सहित कार्यक्रम में जिला बहराइच के सभी संस्कार केंद्र प्रमुखों के साथ भैय्या/बहन और रुपईडीहा विद्यालय द्वारा संचालित 5 संस्कार केंद्र प्रमुख बहनें उपस्थित रहीं। आयोजन मे सहभागी विद्यार्थियों की संख्या 56 रही। इस दौरान विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, कला, गीत का आयोजन किया गया। प्रारंभ में दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी तत्पश्चात परिचय प्राचार्य के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में भैय्या/बहनों को योगेश जी का स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अनिल शर्मा संस्कार केंद्र प्रमुख द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या/बहनों को अतिथियों द्वारा पुरूस्कार प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान सभी आचार्य बंधु मनीष तिवारी, कमलेश पाठक, मनमोहन मिश्रा, हिमांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन