Qutub Ansari / Thu, Mar 14, 2024 / Post views : 90
नायब गया प्रसाद व राम कुमार के साथ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। भीड़ को बेकाबू देखते हुए उपजिलाधिकारी को पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था करनी पड़ी। थाना प्रभारी नवीन सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ स्थिति पर नियंत्रण रखा। उप जिलाधिकारी के सामने उपस्थित लगभग तीन सौ से अधिक ग्रामीणों में से 225 लोगों ने एक मत होकर चकबंदी प्रक्रिया स्थगित करने के लिए अपने हस्ताक्षर किए। मात्र 105 लोगों ने चकबंदी प्रक्रिया के पक्ष में अपनी इच्छा जाहिर की। उपजिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में अपनी बाइट देने से मना कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान पम्मू पाठक, जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, राजेश पांडेय, कुंवर बहादुर पाठक, राम बहादुर उर्फ गुड्डू पाठक, सुनील मिश्रा, सहदेव शुक्ला, धनी राम वर्मा, देवी मिश्रा, रूप नारायण, पंकज पाठक, धनलाल पांडेय सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन