Qutub Ansari / Sun, Mar 17, 2024 / Post views : 118
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ/शराब की तस्करी पर रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक कुमार कुमार मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी बल द्वारा बीते रविवार को समय 11:15 बजे पिलर संख्या 656/01 के पास भारतीय क्षेत्र से एक नफर अभियुक्त बराती लाल पुत्र रतन निवासी ग्राम जियागाव, परगहवा थाना रूपईडीहा, उम्र करीब 55 वर्ष को 173 शीशी कर्णाली सौफी शराब गोल्ड कुल 51.9 लीटर व 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन