( कुतुब अंसारी )
बहराइच l थाना बौंडी के हाथी चक गांव निवासी 45 वर्षीय रानी की सड़क हादसे में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है l आपको बताते चले रानी अपने पति के साथ चहलारी घाट से अपनी बेटी के घर से होकर वापस लौट रही थी, तभी थाना हरदी के रामपुरवा चौकी के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी l इस हादसे में 45 वर्षीय रानी की मौत हो गई , तो वहीं बाइक चालक पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया l हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया l घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l तो वही इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर हरदी पुलिस ने धारा 279 304 ए 337 338 आईपीसी के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।