Qutub Ansari / Sun, Mar 31, 2024 / Post views : 100
( अशोक सोनी )
जरवल/बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंभौरा के बरूहा मे हो रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक वाहिद कमाल ने मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर विधिक कार्यवाही की।बताते चले काफी समय से अवैध खनन का कार्य लोग बेखौफ हो कर कर रहे थे। इस सम्बंध मे राजस्व निरीक्षक वाहिद कमाल ने बताया कि राजस्व की हो रही हानि को लेकर प्रशासन ने इस तरह का प्रभावी कदम उठाया है।यदि कही भी अवेध खनन की शिकायत मिली तो उसे बक्सा नही जावेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन