Qutub Ansari / Thu, Apr 4, 2024 / Post views : 97
नानपारा/बहराइच l सामाजिक संस्था रियल यूटोपिया गार्डन फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ.हुस्न तबस्सुम निहां सहित संस्था के लोगों ने रमजान पर इफ्तार किट का वितरण किया l मुख्य अतिथि रहे शायर शाहनवाज खान एवं लेखक रोशन जमीर ने इस अवसर पर अपना वक्तव्य दिया। रोजा रखने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अनुकूल प्रभाव, और रोजा स्वास्थ्य के लिए कितना हितकारी और लाभदायक है इस पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में सानिया, जेबा, अब्दुल नफीस, अब्दुल हसीब मरियम जहां और सुमैया बेगम का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन