Qutub Ansari / Thu, Mar 7, 2024 / Post views : 99
नानपारा तहसील/बहराइच। रूपईडीहा वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत बीते गुरुवार को दोपहर अचानक कुट्टीबाग (चिलबिला) रोड पर एक सैंड बोआ सांप गेंहू की फसल से रेंगते हुए बाहर सड़क पर आ गया। जिसे आसपास मंडरा रही पक्षियां नोच रही थी। तभी श्रीजगतराम प्रेमा देवी इंटर कॉलेज से बोर्ड ड्यूटी करके लौट रहे शिक्षक विनोद कुमार गिरि ने बाइक रोककर रेंगते सैंड बोआ सांप को बचाया तत्पश्चात रेंज कार्यालय रूपईडीहा अतुल श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजा गया। मौके पर पहुंचे वन कर्मी इस संरक्षित वन्यजीव को रेंज कार्यालय रूपईडीहा लेकर चले गए। इसी बीच पूरे घटनाक्रम को शिक्षक विनोद गिरि ने अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। जानकारी के लिए बताते चले कि सैंड बोआ एक दुर्लभ सांप है जिसके दोनों तरफ मुँह पाया जाता है। यह स्वभाव से काफ़ी सीधा होता है और किसी को काटता भी नहीं। जिसके चलते हर कोई बिना डरे इसे पकड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन