Qutub Ansari / Sun, Mar 31, 2024 / Post views : 99
मिहींपुरवा/बहराइच। ब्लॉक में मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत चफ़रिया में स्थित बप्पा जी गर्ल्स इंटर कॉलेज मे 29 मार्च को 2023 - 24 का परीक्षाफल वितरित हुआ जिसमे सभी क्लास के प्रथम द्वितीय एवं तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मैडल पहना कर सम्मानित किया गया। सभी उत्तीर्ण छात्र - छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। वहीं विद्यालय मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को विशेष रूप से विद्यालय प्रधानाचार्या कु० गुलिस्तां अंसारी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे विद्यालय मे प्रथम स्थान प्रियम अवस्थी कक्षा 8th की छात्रा ने 93.55% से विद्यालय टॉप किया। वहीं विद्यालय मे दूसरा स्थान अनमोल कक्षा 8th ने 92.16% से विद्यालय का नाम रोशन किया तो वहीं विद्यालय मे तीसरे स्थान पे कुमारी राखी कक्षा 8th ने 91.66% से अपना अधिकार सिद्ध किया। विद्यालय के तीन टॉपरो ने विद्यालय के साथ - साथ अपने माता - पिता व क्षेत्र का नाम भी उज्जवल कर दिया। वहीं परीक्षाफल मे टॉपर, उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण होने वाले व मेहनत से कम नम्बर प्राप्त करने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रधानाचार्या ने बताया कि आप जो कुछ भी हैं उस पर भरोसा रखें। जान लें कि आपके अंदर कुछ ऐसा है जो किसी भी तरह की परेशानियों या बंदिशो से बड़ा है। आपकी ये सफलता अंतिम नहीं है, और ये विफलता भी घातक नहीं है। अपनी सफलताओ और असफलताओ से सीखते हुए अपना सफर जारी रखने का साहस ही मायने रखता है। वक़्त का इंतज़ार न करें। आपके पास जो वक़्त है उस वक़्त का लाभ उठाएं और उसे अपनी मेहनत व लगन से सफलता बनाएं। इस मौके पर प्रधानाचार्या कु० गुलिस्तां अंसारी, संजय सिंह, प्रमोद 1st, प्रमोद 2nd, सुरेंद्र, गोविंद, विनोद, सतीराम, अमीर खान, राजकुमार शर्मा, मोनू वर्मा, जगजीत, साक्षी, श्वेता, आरती, संजू, अंकिता, वर्षा, प्रिया, इशरत, उमरा, हिमांशी, शोभा, यमुना अनिकेत जायसवाल आदि अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन