Qutub Ansari / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 97
मिहीपुरवा बहराइच l थाना कोतवाली मुर्तिहा दिनांक 20 3.2024 को थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस बल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव, माहे रमजान व त्यौहार होली के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के चितलहवा ,गौरापिपरा, भगड़िया, चुरवा, गंगापुर , माधवापुर, अमृतपुर सेमरीघटही ,हरखापुर, नौबना बोझिया व ककरहा में फ्लैग मार्च किया गया । आगामी लोकसभा चुनाव एवं त्योहार के मध्देनजर सीमा क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अमन शांति कायम रखने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशानुसार थाना कोतवाली प्रभारी अमितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया इसे के तहत लोगों को शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार मनाने के लिए अपील किया तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सतर्क रहें एव उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें इस दौरान समस्त उप निरीक्षक हेड कांस्टेबल, कांस्टेबलो ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन