Qutub Ansari / Thu, Mar 28, 2024 / Post views : 97
कैसरगंज/बहराइच l पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ कैसरगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फखरपुर मय पैरा मिलिट्री फ़ोर्स व थाने की पुलिस बल के साथ भीलोरा बासु , बुबकापुर, मरोचा, मदन कोठी, सिंगाही में फ्लेग मार्च किया गया l क्रिटीकल बूथों का भ्रमण तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु सभी को अवगत कराते हुए रेंडम चेकिंग किया गया l पुलिस क्षेत्राधिकार रूपेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l लाइन आफ ऑर्डर बिल्कुल मेंटेन है, कहीं पर भी किसी भी हिंसा को भड़काने वाले को कतई बक्सा नहीं जाएगा l उन्हें उनकी निगरानी के लिए हमारे पुलिस के जवान हमेशा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं l दहशतगर्द और माहौल को खराब करने वालों को के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी l
विज्ञापन
विज्ञापन