( शुभम मिश्रा )
बहराइच l पटखौली में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष तरुण सिंह द्वारा घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहें।
वही शुभम मिश्र ने बताया कि बजरंग दल की यह एक हिंदू वादी संस्था है जो कि हिंदुत्व की रक्षा व प्रचार प्रसार के लिए कार्य करता है। बजरंग दल हिंदूवादी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ (RSS) की शाखा ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) का ही एक युवा संगठन हैं। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1984 में उत्तर प्रदेश में की गयी। वर्तमान में बजरंग दल के सदस्य व कार्यकर्ता पूरे भारत में हैं। इस संगठन के संस्थापक विनय कटियार हैं। पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के बीच यह संगठन बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप कुछ युवाओं द्वारा बनाये गये इस दल के वर्तमान में लगभग 13 लाख सदस्य हैं।
आज मुझे इसी संगठन का जिला सुरक्षा प्रमुख बनाया गया है l मैं अपनी पूरी निष्ठा पूर्वक तन मन धन से संगठन के प्रति कार्य करूंगा।
बजरंग दल का कोई भी कार्यकर्ता हो या संस्था से जुड़ा ना हो फिर भी हम उसके साथ हर संभव मदद करेंगे।