Qutub Ansari / Tue, Mar 19, 2024 / Post views : 96
मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा विकास खण्ड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने तथा विद्यालयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र मिहींपुरवा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ0 अजीत कुमार सिंह के निर्देशन एवं एआरपी अंशुल कुमार के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में, पूर्व में विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरण खण्ड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ0 अजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया । तीन चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय तथा लिखित परीक्षा के माध्यम से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 100 बच्चों का चयन शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया, तथा सर्वश्रेष्ठ सात बच्चों का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता हेतु किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन में एआरपी अंशुल कुमार, सुकुमार सरकार, वीरेंद्र सिंह ,गिरीश राम, रामरूप, रामकुमार सैनी, रामकरन, दुर्गेश पाठक, मनीष गुप्ता , जीत बहादुर अनुपम सिंह व अन्य शिक्षको का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन