Sat, 01 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: शादी में खाने को लेकर जमकर चले लात घूसे, एक की मौत कई घायल

Qutub Ansari / Wed, Mar 6, 2024 / Post views : 102

Share:
( अकील ) बलहा/बहराइच l जिले के रामनगर गांव में मंगलवार रात को बरात आई। खाने को लेकर रात 11 बजे बरातियों और गांव के लोगों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक बराती की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गये। घायलो को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। मृतक बराती के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या, बलवा फैलाने, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी बेचन लाल के यहां मंगलवार रात को इसी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी संदीप पुत्र निवास बरात लेकर पहुंचे। रात में अन्य कार्यक्रम के साथ दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाना शुरू कर दिया। खाने को लेकर दूल्हे पक्ष के रिश्तेदार रामगांव थाना क्षेत्र के बल्दीसिंह पुरवा गांव निवासी सोनू आर्य पुत्र बांकेलाल और खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी जगदीश के पुत्र संजय कुमार ने किसी बात को लेकर उलाहना दिया। इससे लड़की पक्ष के गांव के लोग नाराज हो गए। खाने को लेकर रामनगर गांव निवासी गुड्डू वर्मा से विवाद के बाद गुड्डू वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा डब्लू वर्मा पुत्र बहुरि वर्मा,मोटेरू वर्मा पुत्र अज्ञात ने मिलकर लाठी डंडे और लोहे के राड से बरातियों को मारा पीटा। जिसमें दूल्हे के रिश्तेदार सोनू आर्य और संजय कुमार घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाबागंज में स्थित अस्पताल में लाया गया। यहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह बाबागंज चौकी इंचार्ज बाल गोविंद वर्मा, सीओ नानपारा राहुल पांडे और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राण घातक हमला करने, मारपीट करने, बलवा फैलाने, हत्या करने और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा गुड्डू वर्मा समेत पर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें