Qutub Ansari / Wed, Mar 13, 2024 / Post views : 100
नानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा अंतर्गत गल्ला मंडी गेट के सामने हाईवे मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बताते हैं कि नगर नानपारा के मोहल्ला बावर्ची टोला निवासी राजू 45 वर्ष पुत्र गफूर पान मसाला बेचने का काम करता है वह अपनी बाइक से नानपारा बाईपास हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी के पास गया था वहीं से अपनी बाइक को मोड रहा था, इसी बीच सिद्धन पुरवा निवासी आसिफ 20 वर्ष पुत्र आरिफ बुलेट मोटरसाइकिल से सामने से स्पीड से जा रहा था l इसी बीच दोनों बाइक भीड़ गई l घटना में दोनों को गंभीर चोटें सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचा जहां पर राजू की मृत्यु हो गई जबकि आसिफ 20 वर्षीय को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन